कांग्रेस ने मप्र कांग्रेस में नई नियुक्तियां की हैं। इसमें 4 प्रदेश महासचिव और इतने ही नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जिला भोपाल शहर का अध्यक्ष मोनू सक्सेना, इंदौर शहर का सुरजीत सिंह चड्ढा, खण्डवा ग्रामीण का अजय ओझा और खंडवा शहर का जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा को बनाया गया है। इसके अलावा मनोज भारतकर, अरविंद बागड़ी, विशाल अग्निहोत्री और कैलाश मिश्रा को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

share