विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने सभी संगठनात्मक 57 जिलों के लिए जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। संगठन ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का ऐलान भी कर दिया है।
ये शामिल हुए चुनाव प्रबंधन समिति में
चुनाव प्रबंधन समिति में संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, रामपाल सिंह, सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक प्रदीप लारिया शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल भी समिति में शामिल हैं। चुनाव प्रबंधन समिति के आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह अश्विनी वैष्णव, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल किए गए हैं।
घोषणा पत्र समिति में इनके नाम
घोषणा पत्र समिति में जिन नेताओं को शामिल किया गया है उसमें जयंत मलैया समिति के प्रमुख बनाए गए हैं और प्रभात झा सह प्रमुख होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में राजेंद्र शुक्ला, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सकलेचा, लाल सिंह आर्य, लता वानखेड़े, ओम प्रकाश धुर्वे, सुमेर सिंह सोलंकी, डीडी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कविंद्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एसएनएस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, पुष्यमित्र भार्गव, डॉक्टर विनोद मिश्रा शामिल किए गए हैं।
share