News Update :

RSS मालवा प्रांत में बड़े बदलाव, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी

भोपाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत में बड़े बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शाजापुर में हो गई है, बैठक में जो फैसले लिए गए उसके मुताबिक डॉ प्रकाश शास्त्री अगले 3 वर्ष के लिए पुनः मालवा प्रांत के संघ चालक होंगे। उन्हें निर्विरोध चुना गया है। 
 डॉक्टर शास्त्री वर्तमान में भी प्रांत के संघचालक हैं। डॉ मुकेश मोढ जो अभी तक मालवा प्रांत के सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे। अब इंदौर विभाग के संघ चालक होंगे। यह निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ है। इंदौर विभाग के वर्तमान संघ चालक शैलेंद्र महाजन को अब मालवा प्रांत का सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख बनाया गया है। विनय पिंगले जो अभी इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे, उनको अब मालवा प्रांत का सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है। श्रीनाथ गुप्ता जो अभी प्रांत सह संपर्क प्रमुख की भूमिका में थे, उन्हें अब मालवा प्रांत का सह कार्यवाह बनाया गया है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved