ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि आउटसोर्स कर्मचारी अपना घर परिवार छोड़कर मेहनत करते हैं और उन्हे भी समय से वेतन न मिले तो यह बेहद कष्टदायक है।
रायसेन जिले में निरीक्षण के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों से चर्चा करनेे पर यह जानकारी मिली है। समय पर वेतन, बोनस नहीं मिलने को लेकर तत्काल संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने अफसरों को कहा किआपकी लापरवाही से विद्युत आपूर्ति को लेकर आमजन को पीड़ा होगी तो कष्ट मुझे भी होगा और ऐसी लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। विगत मध्यरात्रि 1 से 2 बजे के बीच रायसेन जिले में औचक निरीक्षण के दौरान आमजन से चर्चा कर मंत्री तोमर ने विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन का जायजा लेकर पायी गई अनिमियताओ के सुधार व लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्यरात्रि रायसेन शहर के मुखर्जी नगर में बिना मेंटेनेंस के ट्रांसफार्मर की जर्जर हालत पर भी जिले के सम्बंधित अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। साथ नियमित मेंटेनेंस कराने व लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
share