News Update :

जेल कस्टडी में आदिवासी युवक की मौत, भीड़ ने खरगोन के थाने में की तोड़फोड़, मारपीट

भोपाल

खरगौन जिले में जेल अभिरक्षा में एक आदिवासी की मौत पर बबाल मच गया है। इसके बाद भीड़ ने बिस्टान थाने को घेर कर पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाया। भीड़ ने पुलिस थाने पर जमकर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। इसके साथ ही कुछ पुलिस व कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई है। घटना के संबंध में सरकारी प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार खरगौन जिले के बिस्टान थाने की पुलिस ने घाट पर 24 अगस्त को हुई लूट के शक में खैरकुंडी से 8 लोगों को पूछताछ के लिये पकड़ा था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इनसे पूछताछ के आधार पर 4 अन्य को पूछताछ के लिए लाया गया। बाद में फिर इन्हें भी जेल भेज दिया गया। इनमें से एक की तबियत दो दिन पहले खराब हुई तो अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में आराम होने के बाद उसे फिर जेल लाया गया लेकिन कल फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में आरोपी को फिर अस्पताल ले जाया गया। रात 8 बजे उसे वापस जेल ले जाया गया। इसके बाद देर रात 3 बजे के करीब जेल में उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सुबह थाने जा पहुंचे और पथराव राव और हंगामे के बीच जमकर तोड़फोड़ की है। घटना की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया है। इस मामले में कांग्रेस ने पुलिस पर आदिवासी की मौत का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।


बच्ची से दुष्कर्म कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर संरक्षण देने का आरोप


वहीं अशोक नगर जिले में एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि बच्ची ने अपनी मां के साथ जाकर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोपी भाजपा से जुड़े हुए हैं। इसलिए बड़े नेता आरोपी को बचा रहे हैं। 


लूट के मामले में पन्ना और सतना पुलिस के विवाद के वीडियो चर्चा में


दूसरी ओर पन्ना और सतना पुलिस के कथित विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के बदमाशों की एक गैंग को पकड़ा है। इस गैंग को पकड़ने का श्रेय लेने के लिए दोनों पुलिस का कथित विवाद सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है। 


विवाद नहीं हुआ- एसपी पन्ना

 
उत्तर प्रदेश की बाबरिया गैंग को पकड़ने को लेकर सतना और पन्ना पुलिस को लेकर कथित विवाद के वायरल वीडियो के बाद एसपी पन्ना धर्मराज मीणा ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पन्ना और सतना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में इस गैंग को चित्रकूट से पकड़ा है। गैंग को पकड़ने को लेकर पुलिस में कोई विवाद नहीं हुआ। गैंग के चार आरोपियों को पकड़ा गया है, एक आरोपी फरार है। उसकी भी तलाश की जा रही है। अभी चारों आरोपी सतना पुलिस की हिरासत में हैं।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved