News Update :

हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को DSP पद पर विशेष नियुक्ति, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल
राज्य शासन ने ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को उप पुलिस अधीक्षक जीडी के पद पर विशेष नियुक्ति देने के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान राजधानी के मिंटो हाल में आयोजित विवेक सागर के सम्मान समारोह में किया था जिसमें विवेक को एक करोड रुपए और एक मकान देने की बात भी सीएम चौहान ने कही थी। नियुक्ति आदेश को बाद में कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी थी। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति अन्य पिछड़ा वर्ग के रिक्त पद पर की जा रही है। विवेक अभी बीपीसीएल भोपाल में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं जिसके त्यागपत्र के बाद वे ज्वाइन कर सकेंगे। विवेक को आदेश जारी होने के बाद 1 महीने के भीतर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved