News Update :

पवई जनपद उपयंत्री 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए, खेल मैदान के कार्य मूल्यांकन के मांगी थी घूस

 भोपाल
सागर लोकायुक्त पुलिस ने पन्ना जिले के पवई जनपद पंचायत के उपयंत्री अरविंद त्रिपाठी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। त्रिपाठी ने पंचायत सिमराखुर्द के खेल मैदान के कार्य का मूल्यांकन करने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत रामकिशोर से मांगी थी जिसकी शिकायत एसपी लोकायुक्त सागर रामेश्वर यादव से राम किशोर ने की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद आज दोपहर में रामकिशोर को त्रिपाठी ने किराये के मकान में बुलाया था। जैसे ही त्रिपाठी ने 15 हजार रुपए रिश्वत के लिए वैसे ही लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी राजेश खेड़े और और उनकी टीम ने उसे दबोच लिया।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved