News Update :

भिंड में कांग्रेस के मंच से उतारे जाने से नाराज मिर्ची बाबा मिले मंत्री नरोत्तम से, गोविंद सिंह पर भड़के

 भोपाल
भिंड में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली के मंच से मिर्ची बाबा को जबरदस्ती उतारने के बाद वे नाराज हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में उन्होंने आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि हाल ही में मिर्ची बाबा पर मुरैना में हमला भी हुआ था।

मिर्ची बाबा ने आज सुबह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे गाय के संरक्षण को लेकर गृह मंत्री से मिले थे। उनसे जब पूछा गया कि बुधवार को आपको भिंड में कांग्रेस के मंच पर चढ़ने नहीं दिया गया था तो वे डॉ. गोविंद सिंह पर भड़क उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. गोविंद सिंह साधु संतों के साथ दलित और ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं। मुझे मंच से उतार कर उन्होंने साधु संतों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक डॉ.गोविंद सिंह माफी नहीं मांगेंगे तब तक वे कमलनाथ से भी नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही साधु संतों के साथ कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved