अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। यह कार्यकारिणी 30 जनवरी 2022 को गठित की गई थी जिसमें पदाधिकारियों के नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इंदौर की एक महिला कांग्रेस नेता ने खुद को पदाधिकारी के बनाए जाने के बाद इस जिम्मेदारी को लेने से इनकार भी कर लिया था। मध्य प्रदेश की महिला कांग्रेस प्रभारी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ओनिका मेहरोत्रा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष काम करते रहेंगे। यह वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष रश्मि भारद्वाज, कविता पांडे, जमुना मरावी और नूरी खान होंगे। इसके अलावा पूरी महिला कांग्रेस कार्यकारिणी नई नियुक्तियां होने तक भंग रहेगी। भारतीय महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को भी हटा दिया है। इसकी पुष्टि प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने की है।
share