News Update :

सीएम शिवराज के प्रयासों से मप्र में चहुंमुखी विकास : राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं। आज उनके प्रयास धरातल में दिखाई देने लगे हैं। मध्यप्रदेश में आप किसी भी दिशा में, किसी भी जिले में चले जाएं, गांव-गांव तक में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा हुआ है। साथ ही पुल-पुलिया का निर्माण होने से आवागमन सुगम हुआ है। खासतौर पर विद्यार्थियों को अब नदी-नाले व कीचड़ में से स्कूल नहीं जाना पड़ता। स्कूलों के उन्नयन कर उन्हें लगातार अपग्रेड किया जा रहा है यानी शिवराज मामा ने ऐसी सुविधाएं बना दी हैं जिससे अब हर वर्ग और हर जगह के लोग खुश हैं। दरअसल जनता की यही खुशी मामा शिवराज का संबल है। वे प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं तो उसकी वजह सिर्फ यही है कि वे निरन्तर जनता की चिंता करते हैं, उनकी समस्याओं को दूर करते हैं। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो मेट्रो रेल के प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के अनेकों शहरों को स्मार्ट सिटी में तब्दील किया जा रहा है। बड़े और आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल, कालेज और पर्यटन केंद्र बनाए जा रहे हैं जिनसे काफी संख्या में रोजगार सृजन हो रहा है। खास बात है कि अब युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ता है। उसी गांव-शहर में ऐसी व्यवस्थाएं बना दी गई हैं जिससे यह समस्या खत्म हुई है। मध्यप्रदेश में विकास तीव्र गति से हुआ है। आज यहां फ्लाई ओवर, फुट ओवर ब्रिज की भरमार दिखाई देती है। यह कहीं न कहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूरगामी सोच का परिणाम है। सीएम लगातार मध्य प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से सतत संपर्क में रहते हैं और मध्य प्रदेश के विकास के लिए योजनाएं एवं फंड की व्यवस्था करते हैं। इसी कड़ी में अब महाकाल की नगरी उज्जैन को विभिन्न राजमार्गों की सौगात प्राप्त होगी। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से मालवा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। 5722 करोड़ की लागत से कुल 534 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना का आज शिलान्यास होने जा रहा है। यह मध्य प्रदेश की तरक्की में एक नया इतिहास बनाएगी। इन सड़कों के निर्माण से तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही उज्जैन से लगी हुई कृषि मंडियों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उज्जैन, देवास औद्योगिक कॉरिडोर का विकास व नए रोजगार का निर्माण होगा। सीमावर्ती क्षेत्रों का भंडारण केंद्रों के रूप में विकास होने जा रहा है। कुल मिलाकर देखें तो संपूर्ण मालवा निर्माण क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। इससे जहां समय और धन की बचत होगी वहीं सफर  सुरक्षित भी होगा।
 
 यह सब संभव हो पाया है शिवराज सिंह चौहान की मध्य प्रदेश की जनता के प्रति उनके समर्पण, उनकी उन्नति और विकास के लिए जुनून से। मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब मध्यप्रदेश की जर्जर सड़कें, आज भी जनता को याद है। यही वजह थी कि प्रदेश की जनता ने उस समय की कांग्रेस शासित सरकार के मुख्यमंत्री को मिस्टर बंटाधार का तमगा दिया था जबकि आज उसके उलट पूरे प्रदेश में अच्छी सड़कों का जाल फैला हुआ है। विकास दिख ही नहीं रहा बल्कि चिल्ला चिल्लाकर बोल रहा है। यह सब संभव हो पाया विकास पुरुष शिवराज सिंह चौहान के अथक और निरन्तर जुनूनी प्रयासों से। इसलिए मध्य प्रदेश की जनता आज कहती है शिवराज है तो संभव है।
                                                                                               (लेखक मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved