भोपाल
राज्य शासन ने दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अफसर केसी गुप्ता को प्रमुख सचिव सहकारिता के पद पर पदस्थ किया है। एक अन्य आदेश में गृह विभाग ने श्योपुर में नए एसपी की पदस्थापना की है। इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों के भी तबादले किये हैं।
पुलिस अधीक्षक विहीन श्योपुर जिले को अंततः एसपी मिल गये हैं। यहाँ पर अब आलोक कुमार सिंह को पदस्थ किया गया है। यहां के एसपी अनुराग सुजानिया को मंदसौर एसपी बनाकर भेजा गया था, तब से श्योपुर जिला पुलिस अधीक्षक विहीन था। आलोक कुमार सिंह 14वीं वाहिनी ग्वालियर में कमांडेंट के पद पर पदस्थ थे। उन्हें यहां से एसपी श्योपुर बनाकर भेजा गया है। यहां से अनुराग सुजानिया का तबादला 5 फरवरी को किया गया था।
share
