प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में नए पदाधिकारी बढ़ गए हैं। मंगलवार को जारी प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम में तीन नए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नए प्रदेश उपाध्यक्ष में नागर सिंह चौहान पूर्व विधायक, श्याम महाजन पूर्व संभागीय संगठन मंत्री, बृजराज सिंह चौहान पूर्व विधायक के नाम हैं। इसके अलावा दो नए प्रदेश मंत्री भी बनाए गए हैं जिसमें केशव भदौरिया और क्षितिज भट्ट के नाम शामिल हैं। प्रदेश भाजपा की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे गजेंद्र सिंह पटेल सांसद को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के कारण उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया गया है। पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के 12-12 पद पर पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे। अब नई व्यवस्था में 14 प्रदेश उपाध्यक्ष और 14 प्रदेश मंत्री हो गए हैं।
इसके पहले जो टीम 13 जनवरी 2021 को घोषित की गई थी उसमें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर संध्या राय, मुकेश चौधरी, कांत देव सिंह, योगेश ताम्रकार, सुमित्रा वाल्मीकि, आलोक शर्मा, जीतू जिराती, सीमा सिंह, गजेंद्र पटेल, बहादुर सिंह सिसोदिया, चिंतामणि मालवीय और पंकज जोशी के नाम शामिल रहे हैं। अब गजेंद्र पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष नहीं होंगे। प्रदेश मंत्री के पद पर जिन्हें नियुक्ति मिली थी उसमें मदन कुशवाहा, ललिता यादव, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े, प्रभु दयाल कुशवाह, राजेश पांडे, मनीषा सिंह, आशीष दुबे, नंदनी मरावी, राहुल कोठारी, संगीता सोनी, जयदीप पटेल के नाम शामिल रहे हैं।

share