भोपाल
प्रदेश भाजपा 30 अप्रैल और 1 मई को मध्यप्रदेश के दो लाख बूथ अध्यक्ष बूथ महामंत्री और साइबर योद्धाओं को ट्रेनिंग देने का काम करेगी। इसके लिए पार्टी के कार्यक्रम तैयार कर लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना में हमने प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनाने का काम किया था। अब 1 लाख 75 हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए (त्रिदेव) का प्रशिक्षण पूरे प्रदेश में 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित किया जाएगा। उसी दिन प्रदेश के मंडल स्तर पर 25 हजार साइबर योद्धाओं का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हमने प्रत्येक बूथ को डिजिटल किया है और उसमें 22 प्रकार के काम किए हैं। अब उनको अपडेट करना एवं केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओें को निचले स्तर तक और बेहतर तरीके से ले जाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 30 अप्रैल और 1 मई को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में भी इसकी चर्चा की जाएगी। शर्मा ने कहा कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जबकि प्रदेश में 1 लाख 75 हजार कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण तो होगा ही, साथ ही साइबर योद्धाओं का प्रशिक्षण भी होगा। आगामी समय में त्रिदेव प्रदेश और केन्द्र से जुड़ा होगा और सभी जानकारियां उसके पास उपलब्ध होगी।