News Update :

युवा कांग्रेस ने कांग्रेस और कमलनाथ के विरुद्ध खोला मोर्चा, 22 जून तक मेमोरेण्डम पर एक्शन की मांग

भोपाल

प्रदेश युवा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवक कांग्रेस निकाय चुनाव में पार्षद का टिकट नहीं मिलने को लेकर नाराज है। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम भोपाल में आक्रोश जताते हुए प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। युवक कांग्रेस के भोपाल जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान डंडा खाने के लिए हम और टिकट घर में सोने वालों को दिए गए हैं। ऐसे में निगम चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। 22 जून से पहले उनके मेमोरेंडम पर विचार करने कर युवा कांग्रेस को टिकट देने की मांग प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से की है।

उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया ने इस चेतावनी के बाद सोशल मीडिया में जारी सूचना में कहा है कि भोपाल नगर पालिक निगम भोपाल में 8 युवक कांग्रेस के नेताओं को युवक कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष की अनुसंशा पर पार्षद के टिकट दिये गए हैं। इसमें अमित शर्मा वार्ड 33 स्वयं, प्रियंका अनिल मिश्रा वार्ड 7 पत्नी, मनीष यादव वार्ड 62 स्वयं, महेंद्र परमार वार्ड 54 स्वयं, दानिश खान वार्ड 77 स्वयं, शीरीन खान वार्ड 35 स्वयं, गीता पंथी वार्ड 38 तथा तारिक अली वार्ड 44 शामिल हैं। इसके साथ ही नरेंद्र यादव जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस भोपाल की ओर से की गई अनुशंसा का पत्र भी वायरल किया गया है।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved