पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा नगरीय निकाय के चुनाव पुलिस, प्रशासन और पैसे की दम पर लड़ रही है। 18 साल से भाजपा की सरकार है जो रोजगार नहीं दे पा रही। कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं संभाल पा रही। भोपाल समेत अन्य नगरीय निकायों के मतदाता इस बार सच्चाई का साथ देंगे और बीजेपी को आइना दिखाएंगे।
नाथ ने ये बातें भोपाल नगर निगम का घोषणा पत्र जारी करने के बाद कहीं। इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र कहा गया है। संकल्प पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस की महापौर जीती तो हाउस टैक्स और पानी का बिल आधा होगा। EWS वालों से सिर्फ 50 पानी का बिल लिया जायेगा। रोजगार के लिए मेयर रोजगार योजना लाएंगे। मेयर हेल्थ स्कीम का वादा भी किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर वाई फाई देकर 5 साल में 10 लाख पौधे रोपे जाएंगे। झुग्गी बस्तियों के लिए अलग से संकल्प पत्र लाया जाएगा।
share