

ग्वालियर चंबल संभाग चयन समिति में विवेक शेजवलकर को संयोजक ओर लाल सिंह आर्य को सह संयोजक बनाया गया है। सागर संभाग में संयोजक भूपेंद्र सिंह और सह संयोजक बृजेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है। भोपाल और नर्मदा पुरम संभाग चयन समिति में हेमंत खंडेलवाल को संयोजक और रामपाल सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। रीवा शहडोल संभाग में राजेंद्र शुक्ला को संयोजक और श्रीकांत देव सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। इंदौर संभाग में मधु वर्मा को संयोजक, गजेंद्र पटेल को सह संयोजक बनाया गया है। उज्जैन संभाग में जगदीश देवड़ा चयन समिति के संयोजक और इंदर सिंह परमार सहसंयोजक बनाये गए हैं।इसके अलावा BJP ने की नगर पालिका निगम चुनाव प्रभारियों की घोषणा की है जिसमें मुरैना के लिए रणवीर सिंह रावत, ग्वालियर में जीतू जिराती, सागर के लिए मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सतना में श्याम महाजन, रीवा में कांत देव सिंह प्रभारी बने हैं। इसी तरह सिंगरौली के लिए राजेश पांडे, कटनी में जितेन्द्र लिटोरिया, जबलपुर के लिए विजय दुबे को नगर निगम चुनाव प्रभारी बनाया गया है। छिंदवाड़ा के लिए शैलेंद्र बरुआ, भोपाल में कविता पाटीदार, देवास के लिए पंकज जोशी, उज्जैन में आलोक शर्मा, रतलाम के लिए जयपाल सिंह चावड़ा, खंडवा में आशुतोष तिवारी और बुरहानपुर के लिए केशव भदोरिया को नगर निगम चुनाव प्रभारी बनाया गया है। share