News Update :

प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पी शिवराज सिंह चौहान : राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश में ग्गांव की सरकार, नगर पालिका और नगर निकाय चुनावों के  परिणाम लगभग आ चुके हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी या कहें तो ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने शिवराज सरकार की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं पर भरपूर समर्थन देकर कमल खिलाया है।  यही नहीं भारतीय जनता पार्टी सेना के सेनापति भगवान के वरदान विकास पुरुष, जननायक शिवराज सिंह चौहान ने भी इन चुनावों में दिन रात परिश्रम किया है। खास बात है कि इन त्रिस्तरीय चुनावों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सीएम शिवराज के साथ बेहतर तालमेल बनाकर मेहनत की है। संगठन का सुदृढ़ीकरण व चुनावी कसावट लाने का काम तीनों के समन्वय से हुआ। प्रदेश के तीनों शीर्ष नेताओं की मेहनत रंग लाई और परिणाम आज सबके सामने हैं। सीएम शिवराज की कार्यशैली का तो विपक्ष भी कायल है। वे हर व्यक्ति, वर्ग और समाज का ख्याल रखते हैं। उनके जनहितकारी निर्णयों पर विपक्ष के नेता भी आश्चर्य व्यक्त करते हैं। लगनशील, कर्मयोगी शिवराज सिंह चौहान चुनावी दौरों से देर रात घर पहुंचते थे और आश्चर्य होता है कि वे दूसरे दिन उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ अलग-अलग तीन जिलों में जाकर रोड शो और सभाएं कर रहे थे। उनकी सभाओं और रोड शो में जिस तरह से जननायक शिवराज सिंह चौहान को सुनने के लिए भीड़ उमड रही थी, चुनाव के परिणाम पहले ही दिखाई देने लगे थे। जनता ने पूरे प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार के विकास पर जिस तरह से ऐतिहासिक मुहर लगाई है, साथ ही कांग्रेस के दिग्गजों के क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की जो दुर्गति की है वह कांग्रेस नेतृत्व के लिए मंथन करने पर मजबूर कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राजगढ़ में तो कांग्रेस का सफाया हो गया है। ऐसी ही स्थिति कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के खंडवा, बुरहानपुर क्षेत्र में कांग्रेस का सफाया हो गया है। इंदौर में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विधायक जीतू पटवारी के क्षेत्र इंदौर के परिणाम भी भाजपा के पक्ष में आए हैं। यह चुनाव परिणाम कहीं न कहीं सिद्ध करते हैं कि जनता विकास के साथ है, जननायक, विकास पुरुष शिवराज को चाहती है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मध्य प्रदेश की जनता बधाई की पात्र हैं। प्रदेश की देवतुल्य जनता ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत की इबारत लिखने का काम किया है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भरपूर समर्थन दिया है। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती है कि शिवराज सिंह चौहान है तो सब संभव है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved