News Update :

चारों कोनों में खिला कमल, जनता ने शिवराज की विकासोन्मुखी योजनाओं पर लगाई मुहर : राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। 313 में से 233 जनपद पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इन परिणामों से यह स्पस्ट हो गया है कि मध्य प्रदेश की जनता ने भगवान के वरदान प्रदेश के जननायक शिवराज सिंह चौहान की लोकहित और विकासोन्मुखी योजनाओं पर मुहर लगाई है। जनता को शिवराज सरकार द्वारा किए गए कार्यों आए भाजपा पर भरोसा कायम है। भाजपा ने पूरे प्रदेशभर चारों कौनों में जीत का परचम लहराया है। यह कहीं न कहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुखिया और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के सेनापति शिवराज सिंह चौहान जिस तरह से अपनी जनता की हमेशा चिंता करते हैं और उनके कल्याण के लिए, उत्थान के लिए लगातार प्रयास करते हैं, मध्यप्रदेश में जनता अपने जननायक शिवराज जी पर अपने वोट रूपी प्रेम की लगातार बारिश कर रही है। 
चुनावों में भारतीय जनता पार्टी लगातार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है। एक सच्चा जनसेवक कैसा होता है, यह मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिद्ध कर दिखाया है। आज परिणाम आने के बाद चारों तरफ जनता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। मध्य प्रदेश की सरकार और भाजपा के चुने हुए जनप्रतिनिधि अब क्षेत्र के विकास के लिए प्राण प्रण से लग जाएंगे और मध्य प्रदेश के विकास में अपना सहयोग करेंगे। इन परिणामों से यह सिद्ध हो गया है कि जनता अपने क्षेत्र का विकास चाहती है। प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग का लगातार विकास भाजपा की शिवराज सरकार कर रही है। सागर हो, ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा के खाते में आ रहा है। भिंड, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया में भी भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। प्रदेश भर में यदि हर तरह भाजपा का कमल खिला है तो इसका श्रेय मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को जाता है जिन्होंने लगातार चुनाव में कड़ी मेहनत की है। यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा परिणाम भाजपा के पक्ष में आए और विपक्ष में बैठी कांग्रेस को एक बार फिर पराजय का सामना करना पड़ा है। प्रदेश में कमल की खुशबू इसी तरह फैलती रहे इसके लिए मामा की लोकप्रियता और जनकल्याणकारी नीतियां कारगार साबित हुई हैं। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती है कि मप्र में यदि शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved