News Update :

बीजेपी में नई नियुक्तियां, शिवप्रकाश गये मुंबई, MP-CG मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बने जामवाल

भोपाल
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के परिणाम आने के तुरंत बाद भाजपा द्वारा संगठनात्मक स्तर पर की गई नियुक्तियां चर्चा में है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का केंद्र अब भोपाल के स्थान पर मुंबई होगा। उधर संगठनात्मक नियुक्ति के अंतर्गत अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मध्य क्षेत्र ( मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ ) बनाया गया है। उनका केंद्र रायपुर होगा।
संगठनात्मक नियुक्ति में जामवाल के अलावा मंत्री श्रीनिवासुलू को प्रदेश महामंत्री संगठन पंजाब-चंडीगढ़ बनाया गया है और उनका केंद्र चंडीगढ़ में रहेगा। साथ ही राजेश जीवी प्रदेश महामंत्री संगठन कर्नाटक बनाए गए हैं। इनके अलावा सतीश ढोंड प्रदेश सहसंगठन महामंत्री पश्चिम बंगाल बनाए गए हैं और उनका केंद्र आसनसोल रहेगा।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved