News Update :

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसकर विवाद करने वाले 18 भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को नोटिस

भोपाल
महाकाल मंदिर के गर्भगृह में घुसकर पुजारियों और कर्मचारियों से विवाद और झूमाझटकी करने वाले भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सबको आज प्रदेश कार्यालय में तलब कर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
भाजयुमो द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर परिसर में नंदी हॉल में घुसने का प्रयास जो युवा मोर्चा कार्यकर्ता कर रहे थे, वहां पर महाकाल मंदिर परिसर में उनकी और सुरक्षाकर्मियों के बीच में आपसी तनाव एवं विवाद का वीडियो सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इस घटनाक्रम में जिला उज्जैन नगर व उज्जैन ग्रामीण से जो कार्यकर्ता शामिल थे, वे सभी 12 अगस्त को भोपाल प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर घटनाक्रम के बारे में स्पष्ट रूप से अपना पक्ष बताएं। यह घटनाक्रम घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है, अन्यथा क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
  प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने नोटिस देकर जिन कार्यकर्ताओं को तलब किया है उनमें देवेन्द्र बाघेला उर्फ ‘बाबू’ कार्यकारिणी सदस्य, अमय शर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उज्जैन नगर, नरेन्द्र सिंह जलवा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा उज्जैन ग्रामीण, गोर्वधन सिंह डोडिया पूर्व सरपंच अम्बोदिया, भवानी देवड़ा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नागदा, ऋषि बाली कार्यकर्ता, राहुल बैस कार्यकर्ता, कमल सालानी कार्यकर्ता, शिम्पी शर्मा कार्यकर्ता, प्रिंस लोधवाल कार्यकर्ता, सौरभ यादव कार्यकर्ता, विनोद मालवीय कार्यकर्ता, ऋषभ मालवीय कार्यकर्ता, सौरभ गोशर कार्यकारिणी सदस्य, लक्की गुर्जर कार्यकारिणी सदस्य, तनय अग्रवाल कार्यकर्ता, अमर यादव कार्यकर्ता, शुभम डब्बेवाला कार्यकारिणी सदस्य के नाम शामिल हैं।
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved