News Update :

हर घर तिरंगे की अलख जगा रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान : राकेश शर्मा

स्कूली बच्चों से करेंगे संवाद, बताएंगे तिरंगे का महत्व

देश अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव भव्य रूप से मना रहा है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि वह अपने-अपने घर पर तिरंगा लहराकर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाएं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जननायक विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं हर घर में तिरंगा लहरा सके, इसके लिए प्रदेश में लगातार वे अपने प्रदेशवासियों से अपील कर रहे हैं। साथ ही मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद भी भोपाल के 10 नंबर मार्केट क्षेत्र में पहुंचकर एक झंडा अपने घर के लिए खरीदा। उन्होंने जनता से अपील की कि वह अपने खून पसीने की कमाई से एक झंडा खरीद कर अपने घर पर लहराए। उल्लेखनीय है कि जिस दिन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की है उस दिन से तिरंगा झंडा (राष्ट्र ध्वज) प्राप्त करने के लिए जनता में होड़ लगी हुई है। जिन स्थानों पर आम लोगों को यह झंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं वहां अब झंडे कम पड़ने लगे हैं। भोपाल की पहचान बड़े तालाब में क्रूज़ पर सवार होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए एक तिरंगा यात्रा निकालकर जनता को हर घर तिरंगा से जुड़ने के लिए आह्वान किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एनसीसी के छात्र और आमजन भी साथ में थे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार जन जागरण अभियान चल रहा हैं जिसमें कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाज के लोग, धर्मगुरु जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। कई शहरों में जनता द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर जन जागरण का काम और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की जा रही है। मुझे लगता है कि पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में सफल होगा जिसका पूरा श्रेय मध्य प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश की जनता को जाएगा। यही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को भोपाल के मॉडल स्कूल पहुंचकर तिरंगा के इतिहास के संबंध में बच्चों की क्लास लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की विकास गाथा, महत्व और ध्वज फहराने की सावधानियों के विषय में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान तिरंगे की कहानी रोचक और सरल भाषा में सुनाएंगे। हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य भी बताएंगे। मॉडल स्कूल की क्लास में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बच्चों को बताया जाएगा कि तिरंगा झंडा राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है और भारत का गौरव है। झंडे को सम्मान के साथ लहराने और देश को आगे बढ़ाने के लिए नागरिक कर्त्तव्यों का संकल्प लेने के लिए प्रेरित भी करेंगे। स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता के साथ ही बच्चे भी अपने लाडले मुख्यमंत्री को बहुत पसंद करते हैं उन्हें सुनना चाहते हैं। यूं ही मध्यप्रदेश की जनता नहीं कहती है कि मप्र में शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है।

(लेखक मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved