News Update :

विश्व नेता, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढाया देश का मान : राकेश शर्मा

आज सबसे पहले देश के लाडले और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जिस तरह से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ने दुनिया भर में भारत की छवि को मजबूत किया है साथ ही वैश्विक मुद्दों पर अपने प्रखर विचारों से विश्व नेता के रूप में उभरे हैं, पूरे विश्व में उनकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। विश्व भर में आज भारत की धाक बन गई है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। वह लगातार 3 वर्षों से विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। यह भारत की शक्ति को दर्शाता है। 
अमेरिकी डाटा इंटेलिजेंस फार्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में उन्हें 75% रेटिंग के साथ विश्व का नंबर वन नेता चुना गया। इससे विश्व में हिंदुस्तानियों का सर गर्व से ऊंचा हो जाता है। जब वह देखते हैं कि हमारा देश विश्व की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति बन गया है, विश्व में आज भारतीयों का मान-सम्मान बहुत बढ़ गया है। कई बड़े देशों में प्रमुख स्थानों पर उच्च पदों पर भारतीयों की नियुक्तियां लगातार हो रही हैं। भारत की शक्ति का आज हर जगह लोहा माना जाने लगा है। उसका जीता जागता उदाहरण अभी रशिया-यूक्रेन युद्ध है, जिसमें फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्र प्रमुखों से बात की और जब तक भारतीय सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच गए युद्ध विराम रहा। भारतीय झंडे के तले अन्य देशों के छात्र भी सुरक्षित यूक्रेन से बाहर आ गए। यह सब चमत्कार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में संभव हो पाया। मध्यप्रदेश वासियों को आज का दिन दोहरी खुशी लेकर आया है। जहां आज देश के लाडले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है, वहीं एशिया महाद्वीप से लुप्त हो चुके चीते आज मध्यप्रदेश की धरती कूनो पालपुर में देश के लाडले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा छोड़े जा रहे हैं। आज का दिन इतिहास में अमिट छाप छोड़ेगा। अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री जी के शुभ कदम मध्यप्रदेश की धरती पर पढ़ेंगे साथ ही एशिया महाद्वीप और 70 वर्षों से  भारत की धरती से लुप्त चीतों के कदम भी आज मध्यप्रदेश की धरती पर पड़ेंगे। इस अविस्मरणीय पल के  साक्षी देशवासी और मध्य प्रदेश वासी बनेंगे। विश्व के नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दीर्घायु हो और हमारा नेतृत्व इसी तरह जनहित, देशहित के काम करते रहे, ऐसी ईश्वर से कामना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। लाडली प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने जन्मदिन पर देश और मध्य प्रदेश को एक अमूल्य तोहफा चीतों के रूप में दिया। इसके लिए हम उनके जीवन भर उनके आभारी रहेंगे।
(लेखक मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved