भोपाल
प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की योजना बैठक में निगम मंडल नियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई चर्चा के बाद भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का बड़ा बयान सामने आया है। विधायक अजय विश्नोई का एक ट्वीट रविवार को आया। विश्नोई ने ट्वीट कर कहा कि कार्यकर्ताओं की पार्टी भाजपा में अनेकों योग्य कार्यकर्ता आरक्षण अथवा अन्य किसी कारण से विधायक नहीं बन पाते हैं। विधायकों को निगम मंडल में पद देना ऐसे कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होगा। यह ट्वीट उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम शिवराजा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और मध्यप्रदेश भाजपा को टैग किया है।
share