केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी आप कैबिनेट ने 33 आईएएस और अखिल भारतीय सेवा के अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इसमें मध्यपदेश के भी 2 आईएएस अफसरों को नई पदस्थापना मिली है। इन अफसरों को ज्वाइंट सेक्रेट्री या उसके समकक्ष पद पर पदस्थ किया गया है। मध्यप्रदेश में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास आकाश त्रिपाठी की पदस्थापना भी इस आदेश में की गई है। त्रिपाठी को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में सीईओ mygov बनाया गया है। इसके बाद अब यह तय हो गया है कि आकाश त्रिपाठी प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उधर पहले से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ राहुल जैन की भी नई पोस्टिंग की गई है। जैन को जॉइंट सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिकेशन मैनेजमेंट बनाया गया है।
share