भोपाल
प्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुये इंदौर और भोपाल जिले में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इन जिलों में सभी शासकीय और अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल और समस्त बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के संचालन का समय बदल दिया गया है। इन जिलों के कलेक्टरों ने आदेश जारी किया है कि नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 8:30 बजे या उसके बाद ही किया जाएगा। उधर प्रदेश के बाकी जिलों में पारे की चाल में लगातार गिरावट आने लगी है जिससे लोगों को कंपकपाती ठंड का एहसास होने लगा है।
share