News Update :

शिव राज में महिलाओं को आजीविका, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण : राकेश शर्मा

मध्यप्रदेश में महिलाओं के जीवन में उत्थान के लिए मुख्यमंत्री जननायक, विकास पुरुष भगवान के वरदान शिवराज सिंह चौहान लगातार कदम उठा रहे हैं। उनका देहवाक्य सशक्त महिलाएं, समृद्ध प्रदेश आज मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है। महिला स्व सहायता समूह के जरिए 40 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार आजीविका गतिविधियों से जुड़े और अब तक मध्य प्रदेश में चार लाख से अधिक स्व सहायता समूह बनाए गए हैं। इन सहायता समूह को आजीविका गतिविधियां करने के लिए 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक की ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई है। यह महिला स्वयं सहायता समूह बैंकों से लेनदेन को आसानी से कर सकें, इसके लिए 8461 बैंक बीसी सखियों को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया गया है। स्व सहायता समूह द्वारा 6 लाख 88000 ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन लगातार महिला स्व सहायता समूह के सहयोग के लिए कदम उठा रहा है जिसके परिणाम सामने दिखाई दे रहे हैं। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसकी समीक्षा भी करते हैं। आज मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सहभागिता की जो स्व सहायता समूह की बहनें इस कार्यक्रम में आईं उनके लिए यह गौरव का क्षण रहा। महिला स्व सहायता समूह की बहनें जो विभिन्न जिलों से आईं, उनमें से दो समूह की सदस्य बहनों ने कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह के सहारे किस तरह उनके जीवन में तरक्की की राह के दरवाजे खुले और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। इस अवसर पर स्व सहायता समूह के उत्पादन की प्रदर्शनी का अवलोकन महामहिम राष्ट्रपति ने किया। साथ ही सदस्यों द्वारा बनाई गई वस्तुएं राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप भी भेंट की गईं। इस ऐतिहासिक सम्मेलन सम्मेलन में लगभग 15 हजार समूह सदस्य महिलाएं सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रुप से उपस्थित रहे और समूह की बहनों को मार्गदर्शन दिया।
 मध्य प्रदेश के लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार वंचित वर्ग जिसको सरकार की सहायता की अति आवश्यकता है, उनके जीवन में उत्थान के लिए और सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे कदम उठा रहे हैं और उनके जीवन में खुशहाली  ला रहे हैं। यूं ही मध्य प्रदेश की जनता नहीं कहती कि शिवराज सिंह चौहान हैं तो सब संभव है।
(लेखक मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं)
share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved