News Update :

6 साल के लिए निष्कासित नेता और पत्नी ने BJP प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष को दिया कानूनी नोटिस

भोपाल

बुरहानपुर जिले की नेपानगर नगर पालिका चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के नाम पर बीजेपी ने 6 साल के लिए निकाले गए नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला काटकर और उनके पति पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे को नोटिस भेजा है। नगर पालिका चुनाव में प्रवीण काटकर की पत्नी सरला काटकर ने वार्ड क्रमांक 21 से निर्दलीय लड़कर चुनाव जीता तो भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए खड़ा किया, लेकिन बाद में जब भाजपा को जीते गए 10 वार्डों में से 9 ही पार्षदों के वोट मिले तो पार्टी ने सरला काटकर, प्रवीण काटकर, सुजीत पाटिल और वैशाली पाटिल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

इस मामले में अब वकील के जरिये भेजे नोटिस में प्रवीण काटकर ने कहा है कि हमेशा पार्टी के हित में काम किया। इसी कारण पार्टी ने मंडल अध्यक्ष भी बनाया था। राजनीतिक दलों और आमजन में काफी मान-सम्मान है। इसे कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंदी सहन नहीं कर पा रहे हैं। पत्नी सरला को प्रदेशाध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नेपानगर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। 21 नवंबर को मुझे और पत्नी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। ऐसा करके राजनीतिक जीवन को समाप्त करने का काम किया गया है। इससे मेरी छवि और सम्मान को ठेस लगी है। इसलिए पार्टी 7 दिन के भीतर लिखित में मीडिया में निष्कासन का खंडन करें, नहीं तो सूचना पत्र के तामिल होने के 15 दिन के भीतर मानहानि की कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

5 वोट कम मिले थे, 4 का ही निष्कासन

नेपानगर नगर पालिका चुनाव में भाजपा को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 9 ही वोट मिले थे जबकि कांग्रेस की भारती विनोद पाटिल को 15 वोट मिले थे। 5 पार्षदों ने पार्टी को वोट नहीं दिया था लेकिन पार्टी ने 4 लोगों पर ही कार्रवाई की। पांचवां पार्षद कौन था जिससे वोट नहीं दिया था, उसका आज तक पता नहीं चल पाया है और न पार्टी ने कोई कार्रवाई की है।

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved