भारतीय जनता पार्टी के उमरिया जिले के पिपरिया मंडल अध्यक्ष उमरिया कलेक्टर को पत्र लिखकर धान खरीदी केंद्र में तौल के नाम पर उनसे की गई जबरन वसूली राशि वापस दिलाने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष ने कहा है कि जब संगठन के मंडल अध्यक्ष होने के बाद भी उन्हें ₹4000 देने पड़े हैं तो आम किसानों, लोगों की स्थिति क्या होगी यह अनुमान लगाया जा सकता है। इस मामले के सामने आने के बाद अब भाजपा सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावों पर कांग्रेस चुटकी ले रही है।
कलेक्टर को लिखे पत्र में मंडल अध्यक्ष सुंदर लाल यादव ने कहा है कि गढ़पुरी धान केंद्र में 26 दिसंबर को ध्यान ले जाने के बाद 27 दिसंबर को उनके धान की तौल कराई गई। उसके बाद 28 दिसंबर को तौल पर्ची दी गई। खरीदी केंद्र में पर्ची देते समय धान तुलाई के नाम पर ₹ 4000 की मांग की गई। मना करने पर भी बार-बार पल्लेदार से कहलवाया गया कि ₹ 4000 देना है जिसके कारण लोक लाज और सम्मान का ध्यान रखते हुए उन्होंने 4 हजार का अवैध भुगतान कर दिया तब खरीदी प्रभारी हर्षित गुप्ता के द्वारा तौल पर्ची दी गई है। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले में धान खरीदी केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

share