भोपाल
गृह विभाग ने उप सेनानी, उप अधीक्षक और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है। पांच अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
जिन अधिकारियों के तबादले हुए है उनमें अरुण कश्यप को उप सेनानी छटवी वाहिनी जबलपुर से उप सेनानी उच्च न्यायालय सुरक्षा जबलपुर,अरविंद सिंह सूर्या को सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर से सहायक सेनानी उच्च न्यायालय जबलपुर सुरक्षा,पंकज कुमार शर्मा को सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर से सहायक सेनानी उच्च न्यायालय जबलपुर सुरक्षा, नंद किशोर मालवीय उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस उज्जैन को सहायक सेनानी उच्च न्यायालय जबलपुर सुरक्षा,अजीत कुमार शाक्य को सहायक सेनानी तेरहवी वाहिनी ग्वालियर से सहायक सेनानी उच्च न्यायालय ग्वालियर सुरक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है।

share