News Update :

PHE के EE, जनपद पंचायत CEO सस्पेंड

भोपाल

राज्य शासन द्वारा कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बालाघाट अरुण श्रीवास्तव को कार्य में वित्तीय अनियमितता एवं गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य आदेश में सागर कमिश्नर ने जनपद बीना के सीईओ को सस्पेंड कर दिया है।

शासन के आदेश के अनुसार पीएचई के कार्यपालन यंत्री का निलंबन अवधि में मुख्यालय, मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, परिक्षेत्र कार्यालय भोपाल रहेगा। इन्हे लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना, जिला बालाघाट के संधारण कार्य में बिना निविदा के कार्य कराने, प्रथम दृष्ट्या बड़ी राशि का अनियमित भुगतान करने, गंभीर अनुशासनहीनता तथा वित्तीय अनियमितता होने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।                                                                                                   उधर सागर संभागायुक्त डा.वीरेंद्र सिंह रावत ने बीना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शंकर लाल कुरेले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रावत के बीना जनपद पंचायत कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित नहीं पाये गये, जनपद पंचायत कार्यालय के प्रत्येक कक्ष में अत्याधिक अस्वच्छता एवं अव्यवस्था व्याप्त थी। सभी चेयर, अलमारियां में फाइलें अस्त-व्यस्त रखी हुई पायी गईं। कुरेले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीना से विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी चाहे जाने पर उनके द्वारा किसी भी योजना की प्रगति के संबंध में कोई समाधानकारक उत्तर नहीं दिया गया। कुरेले द्वारा शासकीय कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। निलंबन अवधि में कुरेले का मुख्यालय, कार्यालय जिला पंचायत सागर नियत किया गया है। 

share

0 comments

Leave a Reply

Copyright 2015 MP Breaking News All rights reserved